Create your Account
Pakistan-Taliban War: डूरंड लाइन पर तालिबान का कब्ज़ा, अफगान सेना ने रावलपिंडी और क्वेटा में मचाई तबाही,नूर खान एयर बेस को खोद डाला
- Pradeep Sharma
- 03 Mar, 2026
Pakistan-Taliban War: इस्लामाबाद/ कंधार।Taliban capture Durand Line: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब एक खतरनाक सैन्य टकराव में बदल चुका है। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान
Pakistan-Taliban War: इस्लामाबाद/ कंधार।Taliban capture Durand Line: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब एक खतरनाक सैन्य टकराव में बदल चुका है। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान पर बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कई मोर्चों पर हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान ने विवादित डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के बेहद अहम और संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर हथियारों से लैस ड्रोन से सटीक हवाई हमले किए हैं।
Pakistan-Taliban War: 'टोलो न्यूज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने आक्रामक कार्रवाई करते हुए कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में स्थित काल्पनिक डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
Pakistan-Taliban War: रावलपिंडी से लेकर क्वेटा तक सटीक ड्रोन हमला
सीमा पर कब्जे के साथ-साथ तालिबान ने पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्सों में भी कोहराम मचा दिया है। अफगानिस्तान की नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री के ऑफिशियल 'एक्स' (X) अकाउंट से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी एयर फोर्स ने पाकिस्तान में जरूरी मिलिट्री ठिकानों पर सटीक और को-ऑर्डिनेटेड हवाई ऑपरेशन किए हैं।
Pakistan-Taliban War: नूर खान एयर बेस तबाह
तालिबान सेनाओं ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयर बेस पर पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाकर हथियारों से लैस घातक ड्रोन हमले किए। इसके अलावा क्वेटा में 12th डिवीजन हेडक्वार्टर और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप सहित कई अन्य पाकिस्तानी मिलिट्री जगहों और कमांड सेंटरों पर भी ड्रोन से भीषण हमले किए गए हैं।
Pakistan-Taliban War: बता दें कि भारतीय सेनाओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद रावलपिंडी का नूर खान एयर बेस पहले से ही जर्जर हालत में था। नौ महीने बीत जाने के बाद भी इस बेस पर रिकंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। अब अफगान तालिबान के इस नए ड्रोन हमले ने रिपेयर के काम को फिर से खतरे में डाल दिया है, जिससे बेस को और ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल डंप बरामद, नारायणपुर में बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता
- 2. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
- 3. PM Modi Speech at BJP Headquarters: पीएम नरेंद्र मोदी का भाजपा मुख्यालय में संबोधन, चुनावी जीत को बताया लोकतंत्र और विश्वास की विजय, चुनाव आयोग-सुरक्षाकर्मियों और जनता का जताया आभार
- 4. CG Crime : ‘माइनिंग अफसर’ बनकर पहुंची ठगों की टीम, अवैध खनन का डर दिखाकर मांगे पैसे, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

