Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Iran Israel War: ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजराइल का हमला, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
- Pradeep Sharma
- 03 Mar, 2026
Iran Israel War: तेल अवीव/तेहरान। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है।
Iran Israel War: तेल अवीव/तेहरान। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान पैलेस पर हमला किया है। ईरानी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हमले में इसका कुछ हिस्सा डैमेज हो गया, लेकिन वहां रखी गई कीमती और ऐतिहासिक चीजों को पहले ही सुरक्षित जगह पर रख दिया गया था, इसलिए वे बच गईं।
Iran Israel War: गोलिस्तान पैलेस को 16वीं सदी में सफवीद दौर बनाया गया था। यह महल लंबे समय तक ईरान के राजाओं का घर और सत्ता का मुख्य केंद्र रहा। आज यह एक बड़ा पर्यटन स्थल है और साल 2013 में इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया था।
Iran Israel War: दूसरी ओर ईरान के दो ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द से जल्द निकलने को कहा है।
Iran Israel War: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा।
Iran Israel War: ईरान में 742 की मौत, 750 घायल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इनमें अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर तुरंत करें कॉल, टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर करें शिकायत
- 2. CG Accident : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तरबूज से भरी पिकअप को आयरन ओर लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
- 3. LG Kavinder Gupta Resign: लद्दाख के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

