Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत
- Rohit banchhor
- 03 Mar, 2026
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
CG Accident : सारंगढ़। रंगों के त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग लड़कों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय अमर कुर्रे और 17 वर्षीय साहिल महंत बाइक से अपने नाना के घर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे तिलाईपाली मोड़ के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तेज रफ्तार और नशे की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : 17 मार्च को रायपुर विधानसभा का घेराव, कांग्रेस मनरेगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन
- 2. T20 World Cup final IND vs NZ: क्लोजिंग सेरेमनी के चलते क्या देरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच? जानिए कब-कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
- 3. Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
- 4. MP News : पत्नी को जलाने वाला पति जिला अस्पताल के बाथरूम में लगाई फांसी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

