Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : पत्नी को जलाने वाला पति जिला अस्पताल के बाथरूम में लगाई फांसी
MP News : रायसेन। जिला अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अस्थि रोग विभाग में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जमुना प्रसाद (निवासी मुरैल कला) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी को तेल डालकर आग लगाने के मामले में आरोपी था और कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहा था।
घटना रायसेन जिला अस्पताल की है। सोमवार को उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह बाथरूम गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब स्टाफ ने जांच की तो वह पजामे के नाड़े से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि जमुना प्रसाद इससे पहले दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
पत्नी को आग लगाने के मामले में वह आरोपी था और पुलिस उसकी तलाश में थी। इलाज के दौरान पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी। अस्पताल में आरोपी की मौजूदगी और निगरानी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश
- 2. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
- 3. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 4. LG Kavinder Gupta Resign: लद्दाख के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

