Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
CG Weather Update: प्रदेश में मौसम शुष्क, दिन में बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण दिन के समय लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।
CG Weather Update: राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
CG Weather Update: अगले 24 घंटों में बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है।
CG Weather Update: दो दिन बाद बदल सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
CG Weather Update: रायपुर में धुंध रहने का अनुमान
राजधानी रायपुर में 14 मार्च को हल्की धुंध (हैज) छाए रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर के चलते शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
- 2. CG Accident: बस के रिवर्स होने से चालक की दबने से मौत, डिक्की में दवाईयां लोड करते वक्त हुआ हादसा
- 3. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 4. Holi: होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलु नुस्खे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

