Create your Account
Raipur City Crime : राजधानी में खून खराबा, किशोर की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव
Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर एक बार फिर अपराध की आग में सुलग उठा, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 16 वर्षीय किशोर कुश बाघ की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
बताया जा रहा है कि पंचशील नगर के जोगी मोहल्ला इलाके में सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच कुछ युवकों ने दोनों नाबालिगों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे कुश बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल साथी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही वारदात की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
- 2. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 3. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

