Create your Account
CG News : घर में आग लगने से अधेड़ की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
CG News : सूरजपुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में अचानक लगी आग ने एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली। हादसा मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव का है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर रखे पैरावट में किसी कारणवश आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल हो गईं। इस दौरान घर में मौजूद अधेड़ ईश्वर आग की चपेट में आ गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कालापीपल को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, 30.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ; बोले- किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- 2. West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

