Create your Account
IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह ने CISF दक्षिण जोन-2 DIG का कार्यभार संभाला, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
- Rohit banchhor
- 29 Apr, 2026
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा भी इनके अधीन होगी।
IPS Santosh Singh: रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में CISF साउथ जोन-2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone-2) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
साउथ जोन-2 में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की CISF-संरक्षित इकाइयों जैसे खदान, कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य संस्थानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा भी इनके अधीन होगी।
इससे पहले आईपीएस संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के कई चुनौतीपूर्ण जिलों में एसपी रह चुके हैं। विशेष रूप से रायपुर एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को काफी सराहा गया था। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
निजात अभियान से बनाई देशभर में पहचान-
आईपीएस संतोष सिंह ने नशामुक्ति के लिए शुरू किए गए 'निजात' अभियान की तारीफ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। कोरिया, राजनांदगांव और कोरबा जैसे जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
- 2. CG IAS Transfers: आईएएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट किसे कहां मिला प्रभार
- 3. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 4. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

