Create your Account
CG Crime : डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार दो और आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।
मामला 19 मार्च का है, जब राहौद निवासी सुदीप कुमार ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे चार बदमाश उनके घर में घुस आए और दो एप्पल मोबाइल व एक सैमसंग कीपैड फोन समेत अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट भी की।
घटना के दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिससे तीन आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मोहल्ले वालों की मदद से पकड़ लिया गया था। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर अकलतरा निवासी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (22) और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी (24) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
- 2. Raipur City News : रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी में हासिल की सफलता, शहर में हुआ सम्मान
- 3. Pendari Sterilization Scandal: पेंडारी नसबंदी कांड में 11 साल बाद फैसला, डॉ. गुप्ता को 2 साल की सजा, ऑपरेशन में लापरवाही से हो गई थी 15 महिलाओं की मौत
- 4. Sanju Samson: T20 वर्ल्डकप के हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मानित, नॉकआउट मुकाबलों में खेली मैच जिताऊ पारियां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

