Create your Account
CG Crime : 8 दिन से लापता रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की मिली लाश, हत्या की आशंका
- Rohit banchhor
- 29 Mar, 2026
जंगल में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।
CG Crime : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 8 दिनों से लापता दामोदर सिंह राजपूत का शव पड़ोसी क्षेत्र के जंगल में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दामोदर सिंह 21 मार्च को नवरात्रि के दौरान अपने गांव जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर लालपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान उनकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि पंडरिया क्षेत्र के जंगल में एक शव मिला है। पहचान करने पर वह शव दामोदर सिंह का निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले उनका अपहरण किया और फिर हत्या कर शव को जंगल में छुपाने की कोशिश की।
पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
- 2. CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की सुख समृद्धि के लिए की कामना
- 4. CG News: शासकीय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, कलेक्टर को निर्देश जारी, यहां देखें तारीख जिसमें खुले रहेंगे दफ्तर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

