Breaking News
CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Create your Account
CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
- Rohit banchhor
- 07 Mar, 2026
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी आरक्षक फरार है और उसकी तलाश जारी है।
CG News : महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस विभाग के एक आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी आरक्षक फरार है और उसकी तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को सांकरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा के बरगढ़ जिले के जगदलपुर निवासी टीटू उर्फ सोलन दास (38) को एक स्कूटी के साथ पकड़ा। उसके पास से पीले रंग के कैरी बैग में करीब 4.87 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 1 मार्च को बसना थाना में पदस्थ आरक्षक पीयूष शर्मा और अखराभांठा निवासी धर्मेंद्र सोनी ने उसे करीब 18 किलोग्राम गांजा लाकर दिया था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरक्षक पीयूष शर्मा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 9 लाख रुपए कीमत का गांजा, एक बिना नंबर की स्कूटी (करीब 80 हजार रुपए), फरार आरक्षक की बुलेट मोटरसाइकिल (करीब 1 लाख रुपए) और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाथी का आतंक, उपार्जन केंद्र में घुसकर मंडी प्रभारी को कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान
- 2. Baba Vanga Prediction 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच फिर चर्चा में आई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानें क्या कहा था
- 3. Raipur City News : स्टेशन क्षेत्र में 4 घंटे हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध, यातायात सुचारू बनाने का कदम
- 4. UP News : ‘होली के रंग, मैजिक के संग’: मकाऊ पेंट्स ने 5 शहरों में मनाया रंगों का भव्य उत्सव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

