Breaking News
:

India-Iran: खामेनेई की मौत पर भारत ने जताई संवेदना, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव

India-Iran

India-Iran

India-Iran: नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए और दिवंगत नेता के प्रति संवेदना प्रकट की।


India-Iran: बताया गया है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में खामेनेई की मौत हो गई। 86 वर्षीय खामेनेई वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई को देश के अगले शीर्ष नेता के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।


India-Iran: इस घटना के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया है। बदले की कार्रवाई में ईरान ने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। इससे क्षेत्र में व्यापक युद्ध की आशंका और गहरा गई है।


India-Iran: इसी बीच हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया। यह जहाज भारतीय नौसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलान 2026 में शामिल होकर लौट रहा था। इस घटना से वैश्विक स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।


India-Iran: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर समुद्री क्षेत्र में अत्याचार का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अमेरिका को अपने कदमों पर पछताना पड़ेगा। वहीं ईरान और इजरायल के बीच हमले-प्रतिहमलों का सिलसिला अब भी जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us