Iran strikes us Airbase: ईरान का बड़ा दावा: सऊदी में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल-ड्रोन हमला, टुकड़ों में बंट गया अमेरिका का AWACS
Iran strikes us Airbase: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी एयरबेस पर बड़े हमले का दावा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाते हुए ईरान ने 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल किया। ईरानी मीडिया का कहना है कि इस हमले में अमेरिका का अत्याधुनिक E-3 AWACS (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ढांचा लगभग पूरी तरह तबाह हो गया।
Iran strikes us Airbase: ईरान ने इस हमले से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें विमान को भारी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाया गया है। जिनमें विमान दो दुकड़ो में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, एयरबेस पर मौजूद रिफ्यूलिंग विमानों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। ईरान का दावा है कि इस हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Iran strikes us Airbase: यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव चरम पर है। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया और एक F-16 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं।

