Create your Account
Naxalite Encounter : पोलमपल्ली के जंगल में हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
Naxalite Encounter : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के घने जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक नक्सली कैलाश के मारे जाने की सूचना है, मौके से 303 हथियार बरामद की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगल के कारण ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और नक्सलियों की तलाश में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
बीच-बीच में रुक-रुक कर गोलीबारी होने की भी जानकारी मिल रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस ऑपरेशन की निगरानी किरण चव्हाण कर रहे हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दे रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. US-Israel Iran War: मध्य पूर्व तनाव के बीच ट्रंप को तगड़ा झटका, अमेरिकी काउंटर-टेररिज्म के चीफ ने दिया इस्तीफा, बोले- 'ईरान से कोई खतरा नहीं था, इजरायल के कहने पर ट्रंप ने छेड़ी जंग'
- 2. Bilaspur News: तंत्र-मंत्र का चक्कर, बीड़ी पीकर पूजा-रूम में घुसा ससुर, बहू ने अंदर झांक कर देखा तो रह गई हैरान
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सृष्टि आरंभ उत्सव का किया शुभारंभ : गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति, ड्रोन शो, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां
- 4. Raipur City News : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 11 साल के बच्चे के दिल से निकला दुर्लभ कैंसर, बना रिकॉर्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

