Breaking News
:

MI vs KKR IPL 2026: मुंबई की पारी शुरू, केकेआर का मुंबई को दिया 221 रन का टारगेट

MI vs KKR IPL 2026

MI vs KKR IPL 2026: मुंबई: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 221 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।


MI vs KKR IPL 2026: केकेआर की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। दोनों के बीच अहम साझेदारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


MI vs KKR IPL 2026: शुरुआत में फिन एलन और रहाणे ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद मध्यक्रम में रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


MI vs KKR IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। कप्तान हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मुंबई के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि केकेआर के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए। अब मुंबई के सामने जीत के लिए 221 रनों का कठिन लक्ष्य है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us