Create your Account
CG Crime : ड्यूटी पर जा रही नर्स पर सरेआम चाकू से हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस
- Rohit banchhor
- 27 Mar, 2026
वारदात के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिनदहाड़े एक नर्स पर चाकू से हमला होने की घटना ने शहर में दहशत फैला दी है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता स्कूटी से अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की पीठ पर चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए घायल नर्स ने अपने एक परिचित को फोन कर मदद मांगी और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची।
बताया जा रहा है कि चाकू करीब दो इंच तक पीठ में धंसा हुआ था, जिसके बावजूद वह खुद इलाज के लिए पहुंची। पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की रहने वाली है और निहारिका के पास स्थित एक लैब में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार
- 2. Harry Potter HBO Trailer: हैरी पॉटर HBO सीरीज का ट्रेलर रिलीज, क्रिसमस 2026 पर लौटेगी जादुई दुनिया
- 3. President Murmu met Premananda Maharaj: राधा केली कुंज आश्रम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कहकर किया स्वागत, वृंदावन दौरे की तस्वीरें आईं सामने
- 4. CG Crime : युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

