Breaking News
Create your Account
लोडिंग वाहन में क्रूरता के साथ गोवंश लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
पुलिस ने आरोपी चालक फैजल के खिलाफ पशु क्रूरत और गोवंश अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में गोवंश क्रूरता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तस्कर गाड़ियों में ठूस ठूस कर गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर गोवंश को आजाद करवाया है। दरअसल भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से एक लोडिंग वाहन में गोवंश को ठूस ठूस के ले जाया जा रहा था। छोटे से वाहन में क्षमता से अधिक गोवंश को लोड किया गया था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके से गाड़ी समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।
MP News : एसीपी ऋचा जैन ने बताया कि एक वाहन में गौवंश को बुरी तरह ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। एसीपी ने बताया वाहन में पांच गो वंश सवार थे। जिसमें एक गाय एक बछड़ा और तीन भैंस के बच्चे थे। जिनको बुरी तरह ठूस कर ले जाया जा रहा था। वाहन में गौवंश के लिए न ही खाना उपलब्ध था और न ही इतनी जगह की सही तरीके से वो सांस ले सकें। आपस में टकराने की वजह से गोवंशो को चोटें भी आई है। पुलिस ने आरोपी चालक फैजल के खिलाफ पशु क्रूरत और गोवंश अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
- 2. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 3. Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, कल सदन में मचेगा हंगामा, जानें विपक्ष किस बात पर उठा रहा है आपत्ति
- 4. Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के गोल्ड का रेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

