Create your Account
Pension Scheme : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 साल नौकरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन, जानें कब से होगी लागू
Pension Scheme : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नौकरी में 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारी को पूरी पेंशन मिलेगी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूरे विचार विमर्श के बाद यह स्कीम लाई गई है।
Pension Scheme : अगले साल 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी
वैष्णव ने बताया कि UPS स्कीम अगले साल 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी को 25 साल की नौकरी पूरी करने के बाद बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा 10 साल तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपये प्रति मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं, 60 प्रतिशत फैमिली पेंशन मिलेगी। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी UPS का लाभ मिलेगा। UPS के तहत सारा पैसा सरकार देगी।
Pension Scheme : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष सिर्फ OPS पर राजनीति करता है। एक अनुमान के मुताबिक, इस स्कीम से 25 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। आपको बता दें कि पुरानी पेंशन योजना वापस लाने के लिए सरकारी कर्मचारी पिछले कई सालों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
- 2. MP: भाजपा नेत्री की मौत, घर के बाहर झगड़े में चली गोली
- 3. UP BJP team announced: यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज और पूजा पाल बने उपाध्यक्ष, ये हैं 46 नाम, देखें लिस्ट किसे मिली क्या जिम्मेदारी
- 4. Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

