Breaking News
Create your Account
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वे उर्स के मौके पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भेजी खास चादर
भोपाल। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी कांग्रेस की और से अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लग रहे 813 वे उर्स के मौके पर चादर भेजी हैं। जीतू ने बुधवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अलीम खान को चादर सौंप। वे इस चादर को अजमेर दरगाह पर लेकर जाएंगे।पटवारी ने कहा कि अजमेर में चादर पेस कर देश में अमन भाईचारे और देश की तरक्की एवं खुशहाली की दुआ की जायेगी।
जीतू पटवारी ने कहा कि सम्पूर्ण देश सहित एमपी में सभी जाति एवं धर्म के लोगों में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बना रहे तथा सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एकजुटता के साथ हमेशा साथ रहेंऐसी कामना के साथ चादर भेजी है। अकीदतों भरी और गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे हुए इस चादर को गरीब नवाज दरगाह पर शेख अलीम पेश करेगे। इस मौके पर शेख अलीम ने बताया की, अजमेर शरीफ दरगाह में 813 वें उर्स का आगाज हो गया है।
पुरे विश्व से गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढाने के लिये डेलीगेशन आएगे। जीतु पटवारी ने भी हर वर्ष की तरह इस उर्स पर भी दरगाह पर चढाने के लिए चादर मेरेे सुपुर्द की है। शेख अलीम ने कहा की चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे पेश कर देश में अमन और खुषहाली की दुआ की जाएगी। इस मोके पर अल्पसंख्यक विभाग के सभी शहर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी आदि मौजूद रहें।
Related Posts
More News:
- 1. Maharashtra: कक्षा पहली से 10वीं तक मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना
- 2. Austria-India Ties: पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर की मुलाकात, बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात
- 3. CG News : CGMC की अव्यवस्था पर भड़के JDA अध्यक्ष, डॉक्टरों के सम्मान से हो रहा खिलवाड़, अब बर्दाश्त नहीं
- 4. Big Accident : तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकराई, 5 की मौके पर मौत, 8 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

