Create your Account
MP News : भोपाल से खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, आधे घंटे तक रोकी गई ट्रेन
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खजुराहो जा रही महामना एक्सप्रेस में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने लगा। यह घटना ललितपुर और टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच उदयपुरा के पास हुई। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
MP News : डी-4 कोच में दिखाई दिया धुआं
जानकारी के अनुसार भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान उदयपुरा के नजदीक ट्रेन के डी-4 कोच में अचानक धुआं भरने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही कोच में मौजूद यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतर गए। घटनास्थल पर करीब 15 से 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, जिसके दौरान रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
MP News : जांच के बाद ट्रेन को किया गया रवाना
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कोच की जांच कर स्थिति को नियंत्रित किया। सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देरी से टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां इसे सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर पहुंचना था, वहीं यह लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंची।
MP News : ब्रेक चिपकने से निकला धुआं
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोच के ब्रेक चिपकने की वजह से धुआं निकला था।
Related Posts
More News:
- 1. Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल: आम लोगों की क्रय शक्ति तीन गुना बढ़ी: गिरिराज, मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, सीएम साय ने कही ये बात
- 2. Satish Shah : अभिनेता सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान
- 3. CG News : टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य मंत्रियों संग बैठक, छत्तीसगढ़ ने गिनाईं उपलब्धियां
- 4. Ketan Agrawal Murder Case: पुणे हत्याकांड में खुलासा : प्रेमी संग मिलकर सिया ने रची साजिश, मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देकर उतारा मौत के घाट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

