Create your Account
MP News : दीपावली पर उज्जैन को नई सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने महाकाल लोक में वाटर स्क्रीन-फाउंटेन शो और श्री अन्न लड्डू प्रसादम का किया शुभारंभ
MP News : उज्जैन। दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के महाकाल लोक परिसर में भव्य वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। यह शो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा 18 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। इस लेजर एंड साउंड शो में भगवान महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी और अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को दर्शाया गया है। लगभग 25 मिनट की अवधि वाला यह शो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है।
MP News : सीएम डॉ. यादव ने इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का भी शुभारंभ किया, जो मिलेट (श्रीअन्न) से निर्मित होगा। साथ ही महाकाल बैंड का उद्घाटन भी किया गया, जिसने अपनी प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन यानी अवंतिका नगरी का पूरे देश में विशेष स्थान है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में स्थापित इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु उज्जैन की गौरव गाथा और सांस्कृतिक इतिहास से परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का तेजी से विकास हो रहा है और उज्जैन का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व समय के साथ और भी बढ़ रहा है।
MP News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए और दीपदान भी किया। उन्होंने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि आगामी महाकाल सवारी एवं अन्य पर्वों पर बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन नियोजित ढंग से किया जाएगा।
MP News : कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे महाकाल लोक परिसर में दीपावली का उल्लास और भव्यता देखने लायक थी, जिससे श्रद्धालुओं और नागरिकों में उत्साह और श्रद्धा की भावना जगमगा उठी।
Related Posts
More News:
- 1. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
- 2. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 3. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 4. CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

