Create your Account
Magh Mela 2026: माघ मेले में फिर वायरल हुई हर्षा, गले में रुद्राक्ष, हाथ में त्रिशूल लिए गंगा में लगाई आस्था की डूबकी
Magh Mela 2026: प्रयागराज: पिछले साल महाकुंभ में 'देश की सबसे सुंदर साध्वी' के नाम से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया इन दिनों माघ मेले में हैं। महाकुंभ के दौरान भक्ति मार्ग अपनाने वाली हर्षा ने एंकरिंग छोड़ दी थी, लेकिन अब वे पुरानी दुनिया में लौटने के संकेत दे रही हैं। हालिया वीडियो में उन्होंने उधारी की बात करते हुए लोगों द्वारा बिना वजह जज करने पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि गंगा स्नान के बाद वे फिर इवेंट होस्टिंग शुरू कर देंगी।

Magh Mela 2026: माघ मेले में हर्षा का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गंगा स्नान के लिए उन्होंने मस्टर्ड येलो फुल स्लीव्स कुर्ता पहना, जिसे नारंगी दुपट्टे से पेयर किया। गले में गेंदे की माला, हाथ में त्रिशूल और माथे पर चंदन-रोली का टीका लगाए उनका सादा लुक ध्यान खींच रहा है। बालों को खुला रखते हुए ड्रेडलॉक्स हेयरस्टाइल बरकरार है।

Magh Mela 2026: एक अन्य लुक में हर्षा लाल सादे कुर्ते में नजर आईं, जिसके साथ पीले शॉल पर फ्लोरल पैटर्न था। गले में रुद्राक्ष व मोती की माला, हाथ में रुद्राक्ष ब्रेसलेट और नोजपिन से लुक पूरा किया। वहीं, लौकिया ग्रीन साड़ी में गोल्डन ब्रोकेड पैटर्न के साथ लाल शॉल और त्रिशूल लिए उनका अवतार भी वायरल हो रहा है।

Magh Mela 2026: महाकुंभ से पहले वेस्टर्न आउटफिट्स में इवेंट होस्ट करने वाली हर्षा अब देसी रूप में ज्यादा दिखती हैं, लेकिन उनके बयान से लगता है कि जल्द ही फैंस उन्हें ग्लैमरस अंदाज में फिर देख सकेंगे। उनकी सादगी और स्टाइलिंग का तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: बिजली बिल में 10% ईंधन अधिभार पर सख्ती: नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल एमडी को फिर भेजा नोटिस
- 2. G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात
- 3. Yogi Adityanath Birthday Special: 54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ, जानें कैसे तय किया मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, UP+ Yogi...आज भी उपयोगी...संन्यासी से 'बुलडोजर बाबा' बनने तक की कहानी..newsplus21 पर
- 4. Breaking : कोलकाता में बड़ा हादसा : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अब तक 5 की मौत; कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

