Create your Account
Kangana Ranaut : सांसद कंगना रनौत का सख्त जवाब, कहा- मैं बंदूक और रेप की धमकियों से डरने वाली नहीं
- Rohit banchhor
- 29 Aug, 2024
कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली बॉर्डर पर हुए कथित रेप की घटनाओं पर बयान दिया था।
Kangana Ranaut : नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में कंगना ने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के आपत्तिजनक बयान पर कड़ा पलटवार किया है। सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि कंगना को रेप का तजुर्बा है और उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है। इस पर कंगना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियों से वह डरने वाली नहीं हैं और कोई भी उनकी आवाज को दबा नहीं सकता।
Kangana Ranaut : कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली बॉर्डर पर हुए कथित रेप की घटनाओं पर बयान दिया था। इसके जवाब में सिमरनजीत सिंह मान ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। कंगना ने इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें रेप और बंदूक की धमकियों से डराया नहीं जा सकता।
Kangana Ranaut : बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ इस पर विवाद भी हो रहा है, और कंगना को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। लेकिन कंगना ने साफ कह दिया है कि वह इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Sai Cabinet Decision: ट्रांसफर पर जारी रहेगा बैन, साय कैबिनेट की बैठक में सीजी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के IPO को सैद्धांतिक मंजूरी,यहां देखें पूरी खबर
- 2. CG Crime : दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
- 3. CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद
- 4. Iran US War Peace Deal: अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटाया, अगले 60 दिन भारत भी खरीद सकता है तेल, ईरान के वापस मिलेंगे कतर में जमा 6 अरब डॉलर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

