Breaking News
Create your Account
कांग्रेस में सम्मान की लड़ाई, नाथ बोले उन्हें बैठकों की सूचना नही मिलती, दिग्विजय ने किया बात का समर्थन
- Rohit banchhor
- 07 Jan, 2025
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कमलनाथ की बात से सहमत हूं। बिन एजेंडे के बैठक बुला ली जाती है।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा खुले मंच पर दिए जा रहे हैं बयान बता रहे हैं। भोपाल में हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में ऐसा ही दिखाई दिया, यह बैठक जूम पर हुई थी। जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से पूछा कि जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में उनकी भी राय ले ली जाए, हालांकि पटवारी ने कहा कि अभी किसी भी जिले में इनकी नियुक्ति नहीं की गई है, सिर्फ छिंदवाड़ा जिले में ही नियुक्तियां की गई है, जो आप से ही पूछ कर की गई थी।
MP News : इस पर दिग्विजय सिंह ने इस मामलों को टालते हुए दस जनवरी को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में बात करने को कह कर विषय बदल दिया। कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती है। उन्हें बाद में पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक थी। सूत्रों की मानी जाए तो कमलनाथ की इस बात पर दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कमलनाथ की इस बात का समर्थन किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कमलनाथ की बात से सहमत हूं। बिन एजेंडे के बैठक बुला ली जाती है।
MP News : वाट्सऐप पर पर भेजे एजेंडे पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी ने साढ़े 6 बजे एजेंडा भेजा है। अब मैं मोबाइल से मीटिंग में जुड़ा हूं तो एजेंडा कैसे देखें। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में खींचतान होती रहती है, इस वक्त भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, अजय सिंह, नेताओं के बीच में जिले से लेकर प्रदेश नहीं चल रहा है। यह जूम मीटिंग अरुण यादव के गुटों के स्तर तक सब कुछ ठीक सोमवार की रात को हुई थी, जिमसें एजेंडा 26 जनवरी से प्रस्तावित यात्रा जय बापू-जय भीम जय संविधान की रूप रेखा बनाने को लेकर बुलाई गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. Bhooth Bangla Trailer: भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज ने मचाया धमाल; इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक
- 2. CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 4. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

