Breaking News
:

MP News : पीड़िता ने जमानत पर छुटे दुष्कर्म आरोपी की चप्पलों से की पिटाई, घसीटकर ले गई थाने

MP News

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी को बीच बाजार सबक सिखाया। भितरवार के करैरा तिराहे पर गुरुवार दोपहर पीड़िता ने आरोपी युवक धर्मवीर बंजारा को पकड़कर चप्पलों से जमकर पीटा और फिर उसे घसीटते हुए सीधे थाने ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने करीब छह महीने पहले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वह जेल भेजा गया था। हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह फोन पर धमकियां भी दे रहा था।


घटना के दिन जब महिला बाजार पहुंची, तो आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां आ गया। आरोपी को सामने देखते ही पीड़िता का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सबके सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, लेकिन महिला बिना डरे आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपी पर राजीनामा के लिए दबाव और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us