Create your Account
Angry Virat Kohli Video Viral: आउट होकर लौट रहे कोहली पर दर्शकों ने किया कमेंट, पवेलियन से बाहर आकर लड़ने लगे विराट, जानिए किस बात पर भड़के King Kohli
Angry Virat Kohli Video Viral: नई दिल्ली/मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली एक बार फिर अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और दर्शकों से उलझते नजर आए। कोहली और यशस्वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन यशस्वी के रन आउट होते ही बाकि विकेट भी गिरने लगे। इसके बाद कोहली भी अपना विकेट गंवा बैठे। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। कोहली 86 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Angry Virat Kohli Video Viral: पवेलियन लौटते समय कुछ दर्शकों ने कोहली पर टिप्पणी की, जिसे सुनकर वह भड़क गए। कोहली तुरंत पवेलियन से बाहर आकर दर्शकों से बहस करने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें अंदर ले जाने की कोशिश की। कोहली का गुस्से में आकर दर्शकों से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Angry Virat Kohli Video Viral: इसके पहले भी, कोहली को अपने व्यवहार के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से उनकी विवादित बातचीत हुई थी, जिसके बाद आईसीसी ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया था।
चौथे टेस्ट के दूसरे दिन तक भारत ने 164 रन पर पांच विकेट खो दिए थे, और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिससे भारत अभी 310 रन पीछे है।
Virat Kohli almost recreated that incident with a CSK fan at Wankhede 😭😭 pic.twitter.com/35qDBKxuv3
— Pari (@BluntIndianGal) December 27, 2024
Related Posts
More News:
- 1. QS University Rankings 2027: दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में नहीं है भारत नाम, IIT दिल्ली फिर बना देश का नंबर-1 इंस्टिट्यूट
- 2. IIT Baba Abhishek: IIT पासआउट ‘फर्जी बाबा’ लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बनाया नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 3. Assam: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले
- 4. NITI Aayog Governing Council : विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा मंथन आज, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, जानें किन 4 स्तंभों पर रहेगा फोकस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

