Create your Account
Virat Kohli: एयरपोर्ट पर विराट कोहली महिला पत्रकार पर भड़के, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया तेज
Virat Kohli: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मेलबर्न एयरपोर्ट पर एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह घटना तब घटी जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद मेलबर्न पहुंची।
Virat Kohli: रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार बिना इजाजत के कोहली के बच्चों की फोटो खींचने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कोहली अपने परिवार की गोपनीयता का सम्मान चाहते हैं। कोहली अक्सर मीडिया से अपनी और अपने परिवार की व्यक्तिगत जिंदगी को दूर रखने की अपील करते हैं। इसी वजह से जब पत्रकारों ने उन्हें और उनके बच्चों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की। हालांकि, मामला तब शांत हुआ जब पत्रकारों ने कोहली को आश्वासन दिया कि उनके बच्चों की तस्वीरें नहीं ली जा रही थीं।
Virat Kohli: इसके बाद, कोहली ने चैनल 7 के कैमरामैन से हाथ मिलाया और स्थिति को सुलझा लिया। विराट कोहली का प्रदर्शन इस सीरीज में खास नहीं रहा है। पर्थ टेस्ट में शतक के अलावा, वह अन्य पारियों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब 1-1 से बराबरी पर है, और अगला मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में होगा।
Related Posts
More News:
- 1. India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, 23 विपक्षी दल तय करेंगे रणनीति
- 2. MP News : बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया आध्यात्मिक महासम्मेलन में शिरकत, जैविक खेती, 2047 तक विकसित भारत और आदिवासी परम्परा पर दिया जोर
- 3. MP Crime : प्रेमी बना हैवान, नाबालिग की हत्या कर जलाया शव, गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार
- 4. Congress Training Camp: केसी वेणुगोपाल कल पहुंचेंगे रायपुर, प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

