Create your Account
Robin Uthappa: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी, ईपीएफ से जुड़ा है मामला
Robin Uthappa: मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बैटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया है। इस भारतीय क्रिकेटर पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योगदान में धोखाधड़ी के आरोप है. मामला लगभग 23.36 लाख रुपये का है. जिसे कर्मचारियों के EPF अकाउंट में जमा नहीं करवाया गया. जानकारी के अनुसार रॉबिन उथप्पा सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शेयर होल्डर है जिसमें मैनेजमेंट की जिम्मदारी उनके हिस्से में आती है।
Robin Uthappa: रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर शदाक्षरा गोपाल रेड्डी ने रोबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने आरोप लगाए है कि, हर माह कंपनी ने पीएफ के पैसे काटे, लेकिन ये उनके पीएफ अकाउंट में जमा ही नहीं किए गए हैं। जमा नहीं की गई रकम लगभग 23.36 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रॉबिन उथप्पा के खिलाफ मामला चार दिसंबर को दर्ज किया गया था। इस मामले पर अभी तक रॉबिन की तरफ से कोई आधिकारी बयान नहीं आया है।
Robin Uthappa: उथप्पा का अंतरराष्ट्रीय करियर
रॉबिन उथप्पा भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा भी रहे, जिसने भारत को पहली बार इस खिताब का गौरव दिलाया। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ 2014 में खिताब जीता और उस सीजन में ऑरेंज कैप (सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी) का अवार्ड भी जीता। इसके अलावा, उथप्पा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पुणे वॉरियर्स इंडिया, और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके है।
Related Posts
More News:
- 1. Anil Ambani: अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, काला धन अधिनियम मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
- 2. IIT Baba Abhishek: IIT पासआउट ‘फर्जी बाबा’ लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बनाया नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 3. Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
- 4. Raipur City News : Jeevansathi.com पर प्यार का जाल, फिर बेहोशी और लाखों की चोरी, अंतर्राज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

