Create your Account
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां वे राज्य को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनका व्यस्त कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे नागपुर से रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ शुरू होगा, इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे वे बिलासपुर के मोहभट्टा पहुंचेंगे, जहां 3:30 से 4:30 बजे तक एक भव्य आयोजन में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इस दौरे की मुख्य विशेषता बिजली उत्पादन और संचरण परियोजनाओं का शुभारंभ होगी, साथ ही रेल और सड़क विकास योजनाएं भी क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी। पीएम मोदी 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों को समर्पित करेंगे, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित होगा, जिसमें कुछ लाभार्थियों को वे स्वयं चाबियां सौंपेंगे। बिलासपुर कार्यक्रम के बाद, पीएम मोदी शाम 4:35 बजे मोहभट्टा से रवाना होंगे और 5:25 बजे तक रायपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पत्नी की आंखों के सामने महानदी में समाया युवक, मदद की पुकार समझी मजाक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 2. MP Crime : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
- 3. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 4. BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, जानिए कब होगी परीक्षा?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

