Create your Account
MP News : मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम का माहौल
- Rohit banchhor
- 12 Mar, 2026
यह घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की बताई जा रही है।
MP News : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में मां समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय सविता बाई, पति चंद्रभान लोधी ने पहले अपनी चारों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृत बच्चियों की पहचान अंशिका (7 वर्ष), रक्षा (5 वर्ष), दीक्षा (3 वर्ष) और मनीषा (5 माह) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कुएं से तीन बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 5 माह की बच्ची की तलाश के लिए अभियान जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: 14 स्कूलों पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर खामियां, मान्यता रद्द करने का आदेश
- 2. Supreme Court: आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध को खराब चरित्र का आधार नहीं माना जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
- 3. IND vs AFG: 232 रन पर सिमटी अफगानिस्तान की टीम, गिल की कप्तानी में भारत ने जीता पहला ODI सीरीज, अर्शदीप और गुरनूर ने किए 3-3 शिकार
- 4. MP News : AC मैकेनिक बनकर घर में घुसे लुटेरे, गर्भवती महिला को बंधक बनाकर 70 लाख से ज्यादा की लूट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

