Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गोवर्धन पूजा, बछड़े को गोद में लेकर दुलारा
MP News : भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
MP News : सीएम ने गौशाला में उपस्थित गायों को स्वयं चारा और खली खिलाई। एक गाय के बछड़े को गोद में उठाकर दुलार भी किया। इसके अलावा, उन्होंने गायों के लिए 56 भोग लगाकर गोवर्धन पूजन संपन्न किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए लगातार पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक गायों के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं।
MP News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाएं और दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि खेती-किसानी में सुधार हो और किसान समृद्धि की दिशा में बढ़ें।
MP News : स्थानीय लोग और पशुपालक इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए और सीएम के साथ गोवर्धन पूजन की परंपरा को जीवंत बनाने में सहयोग किया। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय गोवर्धन पूजन के मौके पर इस भव्य आयोजन के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों और गाय पालन के महत्व को रेखांकित किया।
MP News : इस कार्यक्रम से किसानों और पशुपालकों को न केवल उत्साह और प्रेरणा मिली, बल्कि सरकार की ग्रामीण विकास और कृषि प्रोत्साहन नीतियों के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
- 2. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 3. Babar Azam: पाकिस्तान के टेस्ट टीम से शान मसूद की छुट्टी, तीन साल बाद फिर कप्तान बने बाबर आजम, पीसीबी ने किया बड़ा बदलाव
- 4. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

