Create your Account
MP News : पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, 15 को मारे डंक, दो अस्पताल में भर्ती
MP News : मंदसौर। शुक्रवार को मंदसौर के नई आबादी क्षेत्र में दशा माता की पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सांसद सुधीर गुप्ता के निवास के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित बगीचे में पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूजा में शामिल महिलाओं में भगदड़ की स्थिति बन गई।
MP News : मधुमक्खियों के हमले में 15 महिलाएं घायल
घटना के दौरान करीब 50 महिलाएं पूजा कर रही थीं। अचानक पीपल के पेड़ पर बना मधुमक्खियों का छत्ता उड़ गया, जिससे मधुमक्खियां नीचे आकर महिलाओं पर हमला करने लगीं। इस हमले में करीब 15 महिलाएं घायल हुईं, जिनमें से दो महिलाओं को अधिक डंक लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
MP News : पूजा कार्यक्रम बीच में ही रुक गया
मधुमक्खियों के हमले के कारण पूजा का कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और महिलाएं घबराकर वहां से हट गईं। बताया जा रहा है कि पीपल के पेड़ पर अभी भी दो से तीन मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद हैं, जो भविष्य में खतरे का संकेत दे सकते हैं।
MP News : पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पूरी तरह से हटाए नहीं गए थे। इसी कारण से दोबारा इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई। घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है और स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस पेड़ के पास पूजा या भीड़ इकट्ठा न करे।
Related Posts
More News:
- 1. Pranit More Rs 370 Biryani: '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफ़ी, बोले - मैं इस नफरत का हकदार हूं, एक मौका और दें
- 2. Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
- 3. IRAN CLOSES HORMUZ: युद्धविराम के कुछ घंटों बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, लेबनान पर इजरायली हमले से भड़का ईरान, क्या खत्म हो गया सीजफायर
- 4. CG News : स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही लगेंगी कक्षाएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

