Create your Account
MP Crime : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाइसेंसी बंदूक लूटकर हुए फरार
- Rohit banchhor
- 12 Mar, 2026
सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
MP Crime : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में आज दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। सात से आठ नकाबपोश बदमाश काले रंग की कार से पहुंचे और ललित-वासुदेव सोलंकी के खेत पर बने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के समय परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, लेकिन घर में मौजूद तीन मजदूरों को बदमाशों ने रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और 1.60 लाख रुपये नकदी ले जाकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास खींची पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। खंडवा से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. RBI की सर्जिकल स्ट्राइक: 135 NBFC कंपनियों के लाइसेंस रद्द, पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र तक कार्रवाई
- 2. Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: कार तो जीत ली, लेकिन चला नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप के साथ कमाए करोड़ो रुपये
- 3. Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
- 4. Jharkhand Rajya Sabha election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हो गया खेल, NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

