Create your Account
MP Crime : लिव-इन पार्टनर बना कातिल, सगाई के बाद प्रेमिका की हत्या कर नदी में फेंका शव, पुलिस ने किया खुलासा
- Rohit banchhor
- 19 Mar, 2026
पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
MP Crime : सीहोर। जिले के बुधनी क्षेत्र में मिले अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी द्वारा रची गई सुनियोजित हत्या निकली। दरअसल, 25 फरवरी 2026 को भैरुन्दा थाना क्षेत्र के नंदगांव के पास अंबर नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिला था।
पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया था और जांच जारी रखी। लगातार प्रयासों और गुमशुदगी रिकॉर्ड के मिलान के बाद 16 मार्च को युवती की पहचान राजीना बेगम (32 वर्ष) निवासी असम के रूप में हुई, जो हैदराबाद में काम करती थी। जांच में सामने आया कि राजीना का आरोपी नीतेश यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप था।
इसी दौरान आरोपी की दूसरी जगह सगाई हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। शादी में बाधा बन रही प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी राजीना को हैदराबाद से अपने गांव लेकर आया और 25 फरवरी की सुबह गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद अपने भाई सचिन के साथ मिलकर शव को बाइक से ले जाकर अंबर नदी के पुल से नीचे फेंक दिया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और मामले में आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Promotion : राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा प्रमोशन, 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किए आदेश
- 2. Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल
- 3. CG Police Transfer : 18 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SSP ने जारी किया आदेश
- 4. UP Crime : प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, चारपाई पर सो रहे दंपती समेत 3 की बेरहमी से हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

