Create your Account
MP Crime : दिनदहाड़े सरेराह युवती पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 17 Mar, 2026
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।
MP Crime : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गणपति थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके की है, जहां फर्नीचर शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि असली कारण आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CM Thalapathy Vijay : मुख्यमंत्री थलपति विजय का बड़ा ऐलान : जन्म लेने वाले हर बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी, नई योजना की शुरुआत
- 2. IND vs IRE : चोट के कारण आयरलैंड दौरे से नीतीश कुमार रेड्डी हुए बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी को दी एंट्री
- 3. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, सीमांकन के नाम पर घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 4. BCCI ने टीम इंडिया ए के स्क्वॉड में किया बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

