Create your Account
MP Accident : रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर समेत 3 मजदूरों की मौत
MP Accident : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। दमुआ थाना क्षेत्र के झिरीघाट के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक समेत तीन मजदूर ट्रॉली के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच रामपुर रोड पर झिरीघाट के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत लेकर जा रही थी, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रॉली में भरी भारी मात्रा में रेत के कारण चालक और दो मजदूर उसके नीचे दब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही दमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप, भारत में भी महसूस हुए झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 2. CG News : कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर 21 जून से, राहुल गांधी होंगे शामिल
- 3. CG News : कुरूद-अभनपुर रेल ट्रायल सफल, 113 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- 4. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर का रीडर 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

