Create your Account
Mohammad Siraj: क्या सच में मोहम्मद सिराज ने फेंकी 181.6 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद, तोड़ डाला शोएब अख्तर का रिकॉर्ड? जानें वायरल मीम की सच्चाई
Mohammad Siraj: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर एक बड़ी बहस छिड़ गई। मैच के दौरान, जब सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की चौथी गेंद डाली, तो ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई। यह देख कर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि सिराज ने शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Mohammad Siraj: बता दें, शोएब अख्तर ने 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी, जो अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है।

Mohammad Siraj: हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ। दरअसल, ब्रॉडकास्टर की गलती से ऐसा हुआ। सिराज ने वास्तव में इतनी तेज गेंद नहीं फेंकी थी, और न ही उन्होंने शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। यह तकनीकी गलती थी, जिसे बाद में सही किया गया। इस घटना के चलते सोशल मीडिया पर मो. सिराज के नाम की मीम की बाढ़ आ गई है। जिसमे लोग उनकी चुटकी लेते नजर आ रहे है।
Related Posts
More News:
- 1. Karnataka News: कर्नाटक में विभाग बंटवार के दूसरे दिन मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, मुख्यमंत्री बदलते ही कांग्रेस में खटपट
- 2. Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु भाजपा को बड़ा झटका, अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से की मुलाकात
- 3. MPSOS RJN 2026: रूक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फेल और अनुपस्थित छात्रों को मिला दूसरा मौका, इस दिन तक कर सकते है आवेदन
- 4. PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में दुनिया के सबसे उम्रदराज़ कछुए से मिले पीएम मोदी, अपने हाथों से 'जोनाथन' को खिलाया खाना, जानें कितनी है इसकी उम्र
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

