Create your Account
LBT Events Family Garba 2024: फैमली गरबा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिंघानिया ग्रुप के चेयर मैन सुबोध सिंघानिया… गरबा प्रेमियों को दिया खास संदेश,
LBT Events Family Garba 2024: रायपुर: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन में एलबीटी इवेंट्स द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी सुबोध सिंघानिया शामिल हुए। उन्होंने कहा, "यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है और पूरी टीम ने बेहतरीन प्रबंधन किया है। ललित महल के बाद यह एक अद्भुत पारिवारिक माहौल है।"
सिंघानिया ने सभी से आग्रह किया कि जो लोग अब तक नहीं आए हैं, वे माता का दर्शन करें और गरबा का आनंद लें। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है और यह परिवारिक वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा, "यह अंतिम दिन है, सभी लोग यहां आएं और आनंद लें।"
LBT Events Family Garba 2024: कार्यक्रम में महाराज अनिरुद्धाचार्य भी शामिल हुए और आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह भव्य और दिव्य आयोजन है। रायपुर आकर हमेशा आनंद की अनुभूति होती है, और आज गरबा रात्रि में शामिल होकर मुझे परम आनंद प्राप्त हुआ।"
महाराज ने हर्षित जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आए हैं हर्षित जी से मिले हैं आनंद आया है हम यही संदेश देंगे की अच्छे रास्ते पर चलें....हर्षित जी लगातार अच्छे कार्य कर रहे हैं.... मैंने उनको बोला भी है 4 वर्ष बाद विधानसभा की तैयारी करेंगे.... तो उसमें हम लोग पूरे तरंग के साथ उनके समर्थन करेंगे.... मैं आपसे अभी भी आग्रह करूंगा कि अभी से आप लोग सुनिश्चित कर लें की आप लोग का वोट सिंघानिया जी को दें।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सुसाइड नोट छोड़ कॉलेज छात्र ने दी जान, आखिरी संदेश पढ़कर परिवार और पुलिस भी हैरान
- 2. Wednesday Horoscope: बुधवार को इन जातकों पर भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. Horoscope: भगवान गणेश सवारेंगे इन जातकों की किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन तक का हल
- 4. Mahakaal Darshan सुबह सुबह करें बाबा महाकाल के श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

