Create your Account
LBT इवेंट और एशियन न्यूज - न्यूज प्लस 21 और सुमित ज्वेलर्स की अच्छी पहल, ललिल महल के बाद अब ओमाया गार्डन में गरबा की धूम, आज दूसरे दिन उमड़ेगी भक्तों की भीड़... एशियन न्यूज पर देखें लाइव
रायपुर: पूरे देश की तरह रायपुर में भी नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उत्सव के अवसर पर राजधानी के VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन में LBT इवेंट्स द्वारा तीन दिवसीय फैमिली रास गरबा का आयोजन किया गया है, पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगा दिए।
नवरात्रि के इस खास मौके पर भाग्यश्री ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गरबा परफॉर्मेंस ने उत्सव में नई ऊर्जा भर दी, जिससे उपस्थित परिवारों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आज दूसरे दिन भी गरबा प्रेमियों को भीड़ VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन में उमड़ने वाली है। तो इस नवरात्री आप भी अपने परिवार के साथ गरबा का आनंद ले।
इस आयोजन में एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं। गरबा उत्सव के दौरान न केवल संगीत और नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन हो रहा है, बल्कि इसे पारिवारिक मनोरंजन का प्रमुख केंद्र भी बनाया गया है, जहां परिवार के सभी सदस्य गरबा का आनंद ले सकते हैं।
रास गरबा का यह आयोजन रायपुर में नवरात्रि के उत्सव को और भी रंगीन बना रहा है, जहाँ संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक समागम का संगम हो रहा है। यह कार्यक्रम परिवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे साथ में समय बिता सकते हैं और नवरात्रि के उत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्रम के अगले दो दिन और भी खास होने की उम्मीद है, जहाँ बड़ी संख्या में दर्शक गरबा में भाग लेने और इस अद्भुत आयोजन का आनंद लेने पहुंचेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Bharat Bhhagya Viddhaata : हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, सीएम सैनी ने फिल्म की खूब तारीफ की
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
- 3. US-Iran: अमेरिका-ईरान समझौते पर उपराष्ट्रपति का भरोसा, बोले- अब काम के आधार पर होगी परख
- 4. CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

