Create your Account
Journalist Mark Tully is No More: नहीं रहे मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली, 90 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस
Journalist Mark Tully is No More: नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रसिद्ध पत्रकार और भारत में लंबे समय तक बीबीसी के ब्यूरो चीफ रहे सर मार्क टली का रविवार (25 जनवरी 2026) को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बीबीसी और उनके करीबी मित्र एवं पूर्व सहयोगी सतीश जैकब ने इसकी पुष्टि की। टली पिछले एक सप्ताह से साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।
Journalist Mark Tully is No More: 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में जन्मे मार्क टली ने भारत की कई ऐतिहासिक घटनाओं को कवर किया। इनमें 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, भोपाल गैस त्रासदी, ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या तथा बाबरी मस्जिद विध्वंस शामिल हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के मुकदमे से लेकर आपातकाल तक की घटनाओं की गहन रिपोर्टिंग की।
Journalist Mark Tully is No More: 1964 में बीबीसी ज्वाइन करने वाले टली 1972 से 1994 तक दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें भारत आने पर प्रतिबंधित कर दिया था। बीबीसी से अलग होने के बाद वे स्वतंत्र पत्रकारिता करते रहे और भारत पर कई चर्चित किताबें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’, ‘अमृतसर: मिसेज गांधीज लास्ट बैटल’ और ‘अपकंट्री टेल्स’ प्रमुख हैं।
Journalist Mark Tully is No More: हिंदी प्रेमी टली ने भाषा सीखने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा था कि भारत में हिंदी बोलने पर लोग अंग्रेजी में जवाब देते हैं, जो शर्मनाक है। वे मूल रूप से पादरी बनना चाहते थे, लेकिन पत्रकारिता में आए। भारत सरकार ने उन्हें 2005 में पद्म भूषण और ब्रिटेन ने 2002 में नाइटहुड से सम्मानित किया था। टली दिल्ली में अपनी पार्टनर जिलियन राइट के साथ रहते थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे
- 2. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 3. CG Crime : अफेयर के शक में बाउंसर के आंख में मिर्च पावडर डालकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
- 4. Sourav Ganguly Security: सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, 'Z' कैटेगरी से 'Y' में किया गया डाउनग्रेड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

