Create your Account
Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग...
- Rohit banchhor
- 31 Aug, 2024
चुनाव आयोग ने इस बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि यह बिश्नोई समुदाय की परंपराओं और उनके गुरु जम्भेश्वर की याद में आयोजित होने वाले
Haryana Assembly Elections 2024 : नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने पहले तय की गई तारीख 1 अक्टूबर को अब 5 अक्टूबर कर दिया है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का दिन भी 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है।
Haryana Assembly Elections 2024 : चुनाव आयोग ने इस बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि यह बिश्नोई समुदाय की परंपराओं और उनके गुरु जम्भेश्वर की याद में आयोजित होने वाले आसोज अमावस्या उत्सव का सम्मान करने के लिए किया गया है। इस समुदाय के लोग इस दिन विशेष धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, और चुनाव आयोग ने उनके मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।
Haryana Assembly Elections 2024 : इसके पहले, हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यों के लिए मतदान 1 अक्टूबर को निर्धारित था और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाने थे। अब चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. GST collection May 2026: जीएसटी कलेक्शन में बूम, मई में 1.94 लाख करोड़ रुपए के हुआ पार, सरकार का खजाना लबालब
- 2. union minister George Kurian: मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, एक और मंत्री देंगे इस्तीफा
- 3. MP Crime : महिला की हत्या करने के बाद युवक ने खाया सल्फास, दो मौतों से इलाके में मचा हड़कंप
- 4. Raipur City News : ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, करियर गाइडेंस के साथ मैजिक शो ने बांधा समां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

