Create your Account
GST Collection: GST से भरा सरकार का खजाना, अगस्त में 1.75 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन
- Rohit banchhor
- 01 Sep, 2024
पिछले साल अगस्त में जीएसटी राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपए था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपए था।
नई दिल्ली। GST Collection: अगस्त 2024 में देश का कुल जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपए हो गया। रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
GST Collection : पिछले साल अगस्त में जीएसटी राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपए था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपए था। अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए हो गया। वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 प्रतिशत बढ़कर 49,976 करोड़ रुपए रहा।
GST Collection : 24,460 करोड़ के रिफंड जारी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 फीसदी बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं वस्तुओं के आयात (Goods Import) से जीएसटी रेवेन्यू 12.1 फीसदी बढ़कर 49,976 करोड़ रुपए हो गया।
GST Collection : इस महीने के दौरान 24,460 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए गए, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा हैं। रिफंड को एडजस्ट करने के बाद अगस्त में नेट जीएसटी रेवेन्यू में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपए रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, संतान की चाह में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार
- 2. IND vs IRE : टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला, आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारत
- 3. CG News : पिस्टल की नोक पर कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती
- 4. Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: कार तो जीत ली, लेकिन चला नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप के साथ कमाए करोड़ो रुपये
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

