Create your Account
चलती ट्रेन में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वायरल हुआ वीडियो
धमतरी: डीपीएस स्कूल के शिक्षक श्रीमाली राय द्वारा एक छात्र की चलती ट्रेन में पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अर्जुनी थाना में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे पीड़ित छात्र के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक को छात्र को गाली देते और मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि शिक्षक एक अन्य छात्र से भी पीड़ित की चप्पल से पिटाई करवा रहा है। इस अमानवीय व्यवहार के बाद छात्र के परिजनों ने कुरुद थाने में शिकायत दर्ज कराई और शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एडवेंचर ट्रेकिंग के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार, धमतरी डीपीएस स्कूल के 171 छात्र और 17 शिक्षक एडवेंचर ट्रेकिंग के लिए नैनीताल गए थे। लौटते वक्त ट्रेन में यह घटना घटी। छात्र के परिजनों का कहना है कि वे इस घटना से बेहद आहत हैं और शिक्षक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर छात्र की पिटाई क्यों की गई। शिक्षक के इस अनुचित व्यवहार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Nepal Payment Service: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई डिजिटल पेमेंट सर्विस, UPI–NPI लिंक से सीधे खाते में जाएगा पैसा
- 2. Breaking : तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव : 7 महिलाओं की मौत, 67 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर
- 3. Bangladesh : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का बड़ा प्रदर्शन : ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, राम मूर्ति निर्माण पर उठा विवाद
- 4. देशभर में फायर सेफ्टी के एक समान नियम बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई जनहित याचिका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

