Create your Account
महिला होमगार्ड के पति की हत्या, घर पर खून से लथपथ मिली लाश
कोरबा: कोरबा जिले के सिंगापुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर अज्ञात हमलावर ने घुसकर उसके पति शिव प्रसाद कंवर (46 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने टांगी से शिव प्रसाद के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां शिव प्रसाद का शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिला। घटना के समय उनकी पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेले थे।
हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान में जुटी है। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन : अब बेसमेंट में नहीं चलेंगी कोचिंग, CM योगी के सख्त निर्देश
- 2. Bihar: बिहार में राजस्व सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: हर पंचायत में तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर, 8054 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 3. G7 Summit: एवियन में 16 महीने बाद आमने-सामने आए मोदी और ट्रंप, G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात, देखें वीडियो
- 4. CG Transfer News : शिक्षा विभाग में 28 बड़े अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DEO बदले, देखें सूची
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

