Create your Account
Delhi Crime : फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने 900 किलोमीटर तक पीछा किया चोर का, अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर गिरफ्तार, 36 मोबाइल बरामद...
- Rohit banchhor
- 27 Aug, 2024
Delhi Crime : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है
Delhi Crime : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और एनसीआर से चोरी किए गए मोबाइल फोन की तस्करी कर नेपाल भेजता था। पुलिस ने 900 किलोमीटर की लंबी खोजबीन के बाद इस तस्कर को नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ लिया।
Delhi Crime : गिरफ्तार आरोपी सरवपाल सिंह उर्फ जिनी 53 वर्ष है, जो ओमेक्स सिटी, बहादुरगढ़, हरियाणा का निवासी है। उसके पास से 36 एंड्रॉइड फोन बरामद किए गए हैं, जो दिल्ली में हुई 20 मोबाइल चोरियों से जुड़े हैं। पुलिस ने उसकी एक होंडा सिटी कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वह तस्करी के लिए करता था।
Delhi Crime : पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल फोन नेपाल और अन्य देशों में आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने कई दिनों की जांच के बाद पता लगाया कि चोरी के मोबाइल भारत से बाहर तस्करी किए जा रहे थे और नेपाल में ग्रे मार्केट में बेचे जा रहे थे।
Delhi Crime : सरवपाल सिंह ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों से चोरी का सामान खरीदता था और उसे नेपाल में बेचता था। अब तक वह नेपाल में लगभग 700 से 800 मोबाइल फोन की तस्करी कर चुका है। यह मामला तब सामने आया जब क्राइम ब्रांच की एसआई अंशु केडियन से सूचना मिली कि सरवपाल सिंह लखनऊ के रास्ते नेपाल सीमा की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी लंबी पीछा कर उसे गिरफ्तार किया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महकाल के दर्शन, देखें लाइव
- 2. MP News : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरा मकान का छज्जा, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 3 घायल
- 3. CG News : सूरजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

