Create your Account
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की इस नेता से रचाई सगाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे सिक्सर किंग
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रिंकू सिंह ने मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ अपना रोका कर लिया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी (सपा) से सांसद हैं और वह एक मजबूत राजनीतिक पहचान रखती हैं। दोनों की शादी जल्द ही होने वाली है। रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह सीरीज 22 जनवरी से शुरू होने जा रही है, जिसमें रिंकू का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह पिछले दो वर्षों से भारतीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं, जिससे उनकी पहचान एक मजबूत और विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनी है।
कौन है प्रिया सरोज
रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में समाजवादी पार्टी से सांसद बनी थीं। वह सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। प्रिया ने अपनी कड़ी मेहनत और राजनीतिक समझ से समाज में एक अलग पहचान बनाई है। प्रिया सरोज ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता बीपी सरोज को हराकर मछलीशहर सीट पर जीत हासिल की थी। उनके पिता, तूफानी सरोज भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वह तीन बार मछलीशहर से सांसद रह चुके हैं।

रिंकू सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 38 रन रहा है। इसके अलावा, रिंकू ने 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 507 रन बनाये हैं। उनके टी20 करियर की औसत 46.09 और स्ट्राइक रेट 165.14 की रही है। रिंकू सिंह ने अब तक 3 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 69 रन है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : परिचित महिला ने उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
- 2. NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की पुख्ता तैयारी, 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर, रायपुर जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी
- 3. UP: नोएडा–ग्रेटर नोएडा–यमुना सिटी में ई-बस सेवा शुरू, CM योगी ने किया शुभारंभ, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी आसान
- 4. Rajasthan: जयपुर में निर्माणाधीन साइट पर दर्दनाक हादसा: मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूरों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

