Create your Account
Yogi Adityanath: आगरा में CM योगी का बड़ा बयान, बोले-बांग्लादेश वाली गलती न करें...बटेंगे तो कटेंगे
- Pradeep Sharma
- 26 Aug, 2024
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया
आगरा। Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद बाद सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एकजुट होंगे। 'बटेंगे तो काटेंगे'...।
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि आप देख रहे हैं कि बंग्लादेश में क्या हो रहा है। वो गलतियां यहां नहीं दोहराई जानी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच संकल्प भी दोहराए।
Yogi Adityanath: सीएम ने कहा कि आगरा में धोखेबाज औरंगजेब ने तोड़ने का काम किया। 10 साल से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा हो गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण का जन्म हो रहा है। यहां के कण-कण में राधा-कृष्ण समाहित हैं। योगी ने राधे-राधे कहकर जनसभा में मौजूद लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
Yogi Adityanath: सीएम ने आगे कहा कि बहुत सारे लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाकर देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने आया हूं।
Yogi Adityanath: सीएम ने मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था। योगी ने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। कहा था कि तुम चूहे की तरह ऐसे तड़पते रह जाओगे, लेकिन हिन्दुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे। औरंगजेब ने जोधपुर पर कब्जा करने का कई बार प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया क्योंकि जहां दुर्गादास जैसे वीर हों, वहां ऐसा कर पाना संभव नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री साय के भगीरथ प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना
- 2. IND A vs SL A: भारत-ए को हराकर श्रीलंका-ए टॉप पर पहुंचा, सुपर ओवर में मिली जीत
- 3. CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 नगर पालिकाओं के CMO बदले गए, आदेश जारी
- 4. PM Kisan Yojana 23rd installment : PM-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी : 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 18,880 करोड़ रुपये
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

