Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की दमदार एंट्री तय: अगले 4 दिनों में पूरे प्रदेश को करेगा कवर, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने के आसार, कई इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की चेतावनी।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून प्रदेश के शेष सभी हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही आने वाले 7 दिनों में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मुंगेली में 5 सेंटीमीटर और दरभा में 4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मंकी रिसॉर्ट के पीछे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की दबिश में 15 जुआरी धराए
- 2. IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक, दो साल का मिला कार्यकाल
- 3. Income Tax Department Transfer List: आयकर विभाग में थोक ट्रांसफर, सीजी एमपी में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट
- 4. IND A vs AFG A : त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए का जलवा, अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर बना टेबल टॉपर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

