Breaking News
Create your Account
CG News : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में मिला शव, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News : धमतरी। धमतरी से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद ध्रुव मूल रूप से सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी के निवासी थे और वर्तमान में धमतरी पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। वे गंगरेल स्थित शासकीय आवास में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह परिजन जब उनके कमरे में पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जवान आरक्षक की अचानक हुई मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Haryana : हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, गांव में छाया मातम
- 2. IND vs USA : भारत ने जीत के साथ की T20 World Cup 2026 का आगाज, यूएसए को 29 रन से दी मात, जानें अगला मुकाबला कब?
- 3. Bihar News : सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, चार दोस्तों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, तीन की मौत
- 4. AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

