Create your Account
Bihar News : सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, चार दोस्तों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, तीन की मौत
Bihar News : सहरसा। बिहार के सहरसा जिले से सामूहिक आत्महत्या का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा पी ली। इस दर्दनाक घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और एक अन्य नाबालिग के रूप में हुई है। चारों दोस्त गांव व आसपास होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक साथ डांस करने का काम करते थे। शनिवार को सभी ने खाद की दुकान से कीटनाशक खरीदी और गांव से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में जाकर बारी-बारी से उसका सेवन किया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी को तत्काल खगड़िया के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले दो युवकों और फिर एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया। चौथे युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मामले की सूचना पर कनरिया थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस को मौके से दवा के सैंपल और प्लास्टिक के ग्लास बरामद हुए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
Related Posts
More News:
- 1. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 2. CG News : पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण प्रयास नाकाम, दो महिलाओं से पूछताछ जारी
- 3. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
- 4. CG News : पागल कुत्ते ने 10 से ज्यादा लोगों को किया घायल, ग्रामीण दहशत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

